Search

 
 
 

टी-20 : ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को नौ विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई

 
North Sound (Antigua): ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को नौ विकेट से हराकर टी-20 विश्व कप के `सुपर-8` में अपनी जगह पक्की कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नामीबिया को मात्र 72 रन पर ढेर कर दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श क्रमशः 34 और 18 रन बनाकर नाबाद रहे. जोश हेजलवुड ने नामीबिया के सलामी बल्लेबाजों माइकल वैन लिंगेन और निको डेविन को आउट किया. ऑस्ट्रेलिया लेग स्पिनर एडम जंपा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 12 रन देकर चार विकेट झटके, जिससे नामीबिया टीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई. गेरहार्ड इरास्मस ने नामीबिया के लिए 43 गेंदों पर 36 रन बनाये. इसे भी पढ़ें-सरायकेला">https://lagatar.in/you-will-have-to-shell-out-money-for-testing-in-seraikela-sadar-hospital/">सरायकेला

सदर अस्पताल में जांच के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही