Search

 
 
 

टी-20 : पिच पर खुली बड़ी बड़ी दरारों से बढ़ी चिंता

 
New York : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बाजू पर लगी चोट पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले ठीक होने की उम्मीद है. लेकिन अमेरिका में क्रिकेट के प्रचार के लिये अहम माने जा रहे टी-20 विश्व कप के इस मुकाबले से पहले नासाउ काउंटी की खुली दरारों वाली खतरनाक पिच सभी के लिये चिंता का सबब बनी हुई है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन समेत कई दिग्गजों ने पिच पर सवाल उठाये हैं. यह भी कहा जा रहा है कि विश्व कप मैच कराने से पहले इस पर कुछ अभ्यास मैच क्यो नहीं खेले गए. रोहित को आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गेंद दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से में लगी थी. उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि रोहित की चोट गंभीर नहीं है. उन्होंने खुद कहा है कि यह मामूली घाव है. वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच तक ठीक हो जायेंगे . उससे पहले दो अभ्यास सत्र भी खेले जाने हैं.  भारतीय टीम प्रबंधन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करने जा रहा लेकिन पिच को लेकर नाराजगी जाहिर है. सूत्र ने कहा  कि यह ताजा पिच है. इस पर घास है लेकिन बड़ी बड़ी दरारें भी हैं. इस तरह की पिच की पहले कुछ अभ्यास मैच होने चाहिये थे . यह टी-20 की विकेट नहीं है और चारों पिचें ऐसी ही है. उन्होंने कहा कि शुक्र है कि रोहित या ऋषभ पंत को गंभीर चोट नहीं लगी और वे ठीक हैं. इसे भी पढ़ें-टी-20">https://lagatar.in/t-20-australia-beats-oman-due-to-brilliant-performance-of-all-rounder-stoinis/">टी-20

: हरफनमौला स्टोइनिस के शानदार प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने ओमान को हराया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही