Search

 
 
 

टी-20 : युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को हराया

 
Providence :  युगांडा ने टी-20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज करते हुए पापुआ न्यू गिनी को कम स्कोर वाले मैच में तीन विकेट से हरा दिया. युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को 77 रन पर आउट कर दिया. लेकिन जवाब में उसके पांच विकेट 26 रन पर गिर गए थे. उसने हालांकि 10 गेंद बाकी रहते सात विकेट खोकर 78 रन बना लिये. रियाजत अली ने 33 रन बनाये, लेकिन कोई और बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. उन्हें अपनी पारी में दो जीवनदान मिले और टीम के जीत से तीन रन दूर रहते वह आउट हो गए. उन्हें पहला जीवनदान उस समय मिला जब युगांडा का स्कोर तीन विकेट पर आठ रन था. इसके बाद पांच विकेट पर 35 रन पर भी उन्हें जीवनदान मिला. जब चार्ल्स अमीनी ने उनका कैच छोड़ा. रियाजत और जुमा मियागी (13) ने छठे विकेट के लिये 35 रन की साझेदारी की. इसे भी पढ़े-रांची">https://lagatar.in/ranchi-1-25-lakh-people-received-prasad-on-the-second-day-of-bada-puja-mahotsav/">रांची

: बड़ा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन सवा लाख लोगों ने पाया प्रसाद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही