Search

टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को 125 करोड़ का पुरस्कार, BCCI सचिव जय शाह ने की घोषणा

  NewDelhi : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर टीम के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है,  कप्तान रोहित शर्मा की टीम ने इतिहास रचते हुए 29 जून को दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देते हुए भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की.  इस जीत के बाद  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने घोषणा की है कि भारतीय टीम को प्राइज मनी के रूप में  125 करोड़ रुपये दिये जाएंगे.

भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011) खिताब अपने नाम किया है.

 जान लें कि  भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011) खिताब अपने नाम किया है. अब दो बार टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) खिताब जीत लिया है.  टीम ने पिछला वर्ल्ड कप (वनडे में) 2011 में जीता था. अब 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप (टी20 में) खिताब जीता है.

125 करोड़ की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया... T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई . साथ ही कहा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. उन्होंने लिखा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp