Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टी-शर्ट और टॉफी घोटाला : विधानसभा की समिति ने की उच्चस्तरीय जांच की अनुशंसा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 2016 के झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर टी-शर्ट औऱ टॉफी वितरण के टेंडर और वितरण में हुई अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच की अनुशंसा की गई है. विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने पाया है कि इसमें गड़बड़ी हुई है और मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. मार्च में हुए बजट सत्र में विधायक सरयू राय ने मामले को उठाया था. उसके बाद शीतकालीन सत्र में आदेश सर्कुलेट हुआ. अब यह अनुशंसा सरकार को भेजी गई है. विधायक सरयू राय ने कहा कि समिति की अनुशंसा पर सरकार को फैसला लेना है कि वो किस एजेंसी से इसकी जांच कराएगी. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-firing-case-opened-in-ccl-railway-siding-five-arrested/">बोकारो

: सीसीएल रेलवे साइडिंग में फायरिंग मामले का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

 राज्य का दौरा कर और अधिकारियों से बात कर समिति ने जुटाए हैं साक्ष्य

अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने बीजेपी के वरिष्ठ विधायक के नेतृत्व में मामले की जांच की है. रामचंद्र चंद्रवंशी समिति के सभापति हैं, जबकि बीजेपी विधायक नीरा यादव, मनीष जायसवाल और जेएमएम विधायक मथुरा महतो और समीर मोहंती इसके सदस्य हैं. समिति ने इस मामले में राज्य के कई जिलों का दौरा कर साक्ष्य जुटाया है. बैठक कर अधिकारियों से भी जानकारी ली है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-social-distancing-flouted-in-civil-court-see-the-negligence-of-lawyers-and-clients-in-pictures/">रांची

: सिविल कोर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, तस्वीरों में देखिए वकीलों और मुवक्किलों की लापरवाही

 बिना टेंडर के टी-शर्ट और टॉफी खरीदा

गौरतलब है कि 2016 में राज्य स्थापना दिवस की सुबह प्रभात फेरी में शामिल होने वाले बच्चों को देने के लिए एक प्रिंटेड टी-शर्ट और टॉफी का एक पैकेट बिना निविदा निकाले मनोनयन के आधार पर खरीदा गया था. टॉफी की खरीद सिदगोडा, जमशेदपुर के लल्ला इंटरप्राईजेज से और टी- शर्ट की खरीद कदमा, जमशेदपुर के प्रकाश शर्मा के माध्यम से कुडु फैब्रिक्स, लुधियाना से दिखाई गई थी. इसे भी पढ़ें -मणिपुर">https://lagatar.in/pm-modi-on-manipur-and-tripura-tour-said-some-people-want-to-destabilize-manipur-again-for-power/">मणिपुर

और त्रिपुरा दौरे पर पीएम मोदी , कहा, कुछ लोग सत्ता के लिए मणिपुर को फिर अस्थिर करना चाहते हैं

 लल्ला इंटरप्राइजेज ने एक भी टॉफी नहीं बेची, लेकिन ले लिया 35 लाख का चेक

मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2016-17 में लल्ला इंटरप्राईजेज ने न तो एक भी टॉफी खरीदी और न ही बेची, लेकिन सरकार से 35 लाख रूपये का चेक ले लिया. इतना ही नहीं इस पर वैट का करीब चार लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया. सरयू राय ने आरोप लगाया था कि लुधियाना के कुडु फैब्रिक्स के स्थानीय एजेंट प्रकाश शर्मा के माध्यम से पांच करोड़ रूपये की टी- शर्ट की खऱीद लुधियाना के कुडु फैब्रिक्स से दिखाई गई है, लेकिन झारखंड सरकार के वाणिज्य-कर विभाग ने इसके लिए रोड परमिट नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें -पैंगोंग">https://lagatar.in/china-is-laying-a-network-of-roads-and-bridges-in-aksai-chin-including-pangong-lake-satellite-photos-are-telling-the-same/">पैंगोंग

झील सहित अक्साई चिन में  सड़कों-पुलों का जाल बिछा रहा चीन, सैटलाइट तस्वीरें यही बता रही [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही