Search

 
 
 

रांची समेत कई जिलों में अगले एक से तीन घंटे में होगी बारिश! मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

 
Ranchi :   झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रांची में सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं. रांची Qj लोहरदगा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वर्षा होने की संभावना है. साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी चल सकती है. वहीं गुमला और लातेहार में भी अगले दो से तीन घंटे में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है. साथ ही सुरक्षित स्थान में रहने को कहा है. पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों से भी दूर रहने की अपील की है. साथ ही किसान को खेतों में ना जाने और मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करने को कहा है. जानकारी के अनुसार, गढ़वा में भारी वर्षा हो रही है. आसमान में घने बादल छाये हुए हैं.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1a2cfa9b-76ec-415a-a4c4-3be869464bf7.jpeg"

alt="" width="951" height="718" />

3-4 मार्च को कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना

बता दें कि पूरे राज्य के मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 3 और 4 मार्च को कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 3 मार्च को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होगा. वहीं गढ़वा, पलामू और लातेहार में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. 4 मार्च को भी राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही