Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेलवे स्टेडियम में टी-20 इनविटेशन कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेडियम में 30 मई से टी-20 इनविटेशन कप क्रिकेट टूर्नामेंट. 30 मई मंगलवार को  शुरू हो गया. डीएसए रेलवे और इंडिगो क्लब द्वारा श्योदानी सिंह मेमोरियल ट्रॉफी डे नाइट क्रिकेट का उद्घाटन धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम आशीष कुमार झा ने किया.  इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने मैदान पर बैंड बाजे के मार्च पास्ट किया. बच्चियों ने चक दे इंडिया के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. एडीआरएम ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद ट्रायल मैच डीएसए रेलवे और इंडिगो क्लब के बीच खेला गया. बता दें कि ग्रुप A और ग्रुप B में कुल 6 टीमें होगी. ग्रुप A में एशियन हॉस्पिटल, ऑफिसर इलेवन, धनबाद क्लब, B ग्रुप में 99 ग्रुप, धनबाद डायमंड, BCCL सिजुआ वारियर्स एक दूसरे से भिडेंगी. इस मौके पर रेलवे के खेल अधिकारी अजीत कुमार, झारखंड रेलवे एसपी आलोक प्रियदर्शी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, इंडिगो क्लब के जनरल सेक्रेटरी एस ए रहमान, धनबाद डायमंड के सौमिक बनर्जी, बीसीसीएल से मोहम्मद मुबारक, सलाउद्दीन, इश्तियाक अहमद, आमिर हाशमी, परवेज आलम, रहमानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही