Search

 
 
 

आयरलैंड के खिलाफ आज से टी-20 सीरीज, बुमराह 11 महीने बाद खेलेंगे इंटरनेशनल मैच

 
Sports Desk : शुक्रवार से टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में आयरलैंड में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. चोट की वजह से बाहर रहे बुमराह 11 महीने बाद इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. बुमराह पिछले साल सितंबर से कमर की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले बुमराह ने कहा कि `रिहैबिलिटेशन के दौरान भी मैं टी-20 मैच की तैयारी नहीं कर रहा था. मैं हमेशा से वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा था. इस समय को मैंने कभी बुरे दौर की तरह नहीं समझा. बुमराह ने कहा कि मैदान में वापसी कर बहुत अच्छा लग रहा है. वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के साथ तीन मैचों की टीम-20 सीरीज खेलेगी. जिसकी कमान बुमराह के हाथ में है. बुमराह के नेतृत्व में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. आगामी एशिया कप के लिए भी टीम इंडिया का चुनाव होना है. सेलेक्टर्स की नजर इस सीरीज के प्रदर्शन पर भी रहेगी. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-2023-which-team-has-which-player-when-is-the-match-see-the-full-schedule-here/">एशिया

कप 2023 : किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी, कब-कब है मुकाबला, यहां देखें पूरा शिड्यूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही