Search

टी20 वर्ल्ड कप 2026: PM शहबाज शरीफ का ऐलान, भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टूर्नामेंट से बाहर होने के फैसला लिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए गया है. हालांकि पीसीबी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार करने को लेकर पाकिस्तान के किसी आधिकारिक व्यक्ति का पहली बार बयान आया है.


 
शहबाज शरीफ ने बुधवार को कैबिनेट में कहा कि हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बहुत स्पष्ट कदम उठाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमने सोच-समझकर यह फैसला लिया है और हमें पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ खड़ा है. 

 

पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कहा कि टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेंगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में नहीं खेलेगी. हालांकि पीसीबी ने इस मामले पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के पोस्ट पर एक जवाब जारी किया.


आईसीसी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट तंत्र पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद एक सदस्य और लाभार्थी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आईसीसी को भारत के खिलाफ मैच न खेलने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp