Search

 
 
 

टी-20 वर्ल्ड कप : सैम करन की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान ढेर, इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता

 
T-20 World Cup : इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को हरा दिया. सैम करन (10 रन पर 5 विकेट) के करियर के बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने शनिवार को पर्थ में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 19.4 ओवर में 112 रन पर ढेर कर दिया. फिर 181 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया. इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने नाबाद 29, एलेक्स हेल्स ने 19 और कप्तान जोस बटलर ने 18 रन बनाए. इसे भी पढ़ें–चतरा:">https://lagatar.in/ig-crpf-and-chatra-sp-encouraged-the-soldiers/">चतरा:

आईजी CRPF और चतरा एसपी ने जवानों का बढ़ाया हौसला, ग्रामीणों के बीच बांटी सामग्री
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/eee-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

तीन रन के अंदर अफगानिस्तान के गिरे 5 विकेट

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम करन के कहर के आगे 112 रन पर सिमट गई. करन ने 3.4 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट लिए। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. अफगानिस्तान ने 17 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए थे लेकिन 18वें और 20वें ओवर में करन के चार विकेटों की बदौलत अफगानिस्तान की बाकी टीम तीन रन के अंदर सिमट गई. करन के अलावा मार्क वुड और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि क्रिस वोक्स को एक विकेट हासिल हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही