Search

 
 
 

T20 वर्ल्ड कप : तीसरी बार चैंपियन बना भारत, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया है
 

Lagatar Desk :  T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया है. यह लगातार तीसरी बार है जब भारत T20 वर्ल्ड कप जीती है. इससे पहले 2007 और 2024 में भारत T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी.

 

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई 

पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि चैंपियन! आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया!

 

भारत की शानदार बल्लेबाजी

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के सबसे बड़े स्कोर में से एक है.


भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही.अभिषेक शर्मा ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 52 रन की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिए.


वहीं संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्के लगाए. हालांकि वह शतक से चूक गए.

 

इसके बाद ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़ा और सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 18 रन का योगदान दिया. हालांकि जिमी नीशाम के एक ओवर में भारत के तीन विकेट गिर गए. 


न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी, पर बाद में बिखरी टीम

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही. ओपनर टिम सीफर्ट ने 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया. लेकिन इसके बाद बुमराह और अक्षर की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया.

 

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं अक्षर पटेल ने भी एक विकेट झटके और कीवी बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने नहीं दिया. हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने भी विकेट चटकाए.

 

पावरप्ले के दौरान ही न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया और आधी टीम 72 रन के स्कोर पर आउट हो गई. इसके बाद पूरी टीम दबाव में आ गई.

 

न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 23 गेंदों में अर्धशतक जरूर लगाया. लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और अंतिम में 96 रन से मैच हार गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही