Search

 
 
 

टी-20 वर्ल्ड कप : न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी मात, 89 रन के अंतर से हराया

 
T-20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी है. न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के अंतर से हराया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा और इसके जवाब में कंगारू टीम सिर्फ 111 रन ही बना पाई. इसे भी पढ़ें–सरकारी">https://lagatar.in/government-doctors-called-off-ayushman-strike-got-assurance-from-the-government/">सरकारी

डॉक्‍टरों ने वापस लिया आयुष्मान हड़ताल, सरकार से मिला आश्वासन

111 रन पर सिमट गई ऑस्ट्रेलियाई टीम

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन के अलावा जेम्स नीशम ने शानदार बल्लेबाजी की. कॉन्वे ने 58 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए. वहीं, फिन एलेन ने 16 गेंद में 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद में 26 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो और जम्पा ने एक विकेट लिया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. सबसे ज्यादा 28 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए और पैट कमिंस ने 21 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन के स्कोर पर सिमट गई और 89 रन से मैच गंवा दिया. न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। फर्ग्यूसन और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/nnn-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें–प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishors-challenge-to-nitish-said-if-there-is-nothing-to-do-with-bjp-then/">प्रशांत

क‍िशोर की नीतीश को चुनौती, कहा- अगर बीजेपी से नहीं है कोई लेना-देना तो…

ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार

टी20 विश्व कप में यह रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार है. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया से 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है. 2011 के बाद यह पहला मौका है, जब न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई मैच जीती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही