Search

 
 
 

टी-20 विश्व कप : स्टोयनिस की तूफान में उड़ा श्रीलंका, 7 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया

 
Sports Desk : ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्व कप में मंगलवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 157 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस ने 18 गेंद में नाबाद 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. एक समय संघर्ष करती नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्टोयनिस की पारी के दम पर 21 गेंद पहले ही मैच जीत लिया. इससे पहले चरिथ असलंका की नाबाद 38 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर श्रीलंका ने टी-20 विश्व कप सुपर 12 चरण के ग्रुप एक के मुकाबले में मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 157 रन बनाये. श्रीलंका के बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में 31 रन जोड़कर टीम ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. असलंका ने 25 गेंद में 38 रन की नाबाद पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े. उन्हें चमिका करुणारत्ने (सात गेंद में नाबाद 14 रन) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए आखिरी 15 गेंद में 37 रन की अटूट साझेदारी की. टीम के लिए पथुम निसंका ने 45 गेंद में 40 और धनंजय डिसिल्वा 23 गेंद में 26 रन ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की. इसे भी पढ़ें – अनियमितता">https://lagatar.in/cm-gave-permission-for-fir-and-investigation-on-29-officers-and-personnel-on-charges-of-irregularities/">अनियमितता

के आरोप में 29 अफसरों-कर्मियों पर FIR और जांच की सीएम ने दी अनुमति
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, ऐशटन अगर और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लिये. तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और पावर प्ले में जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने श्रीलंका को एक विकेट पर 36 रन ही बनाने दिये. कमिंस ने इस दौरान दूसरे ओवर में कुसल मेंडिस को मिशेल मार्श के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलायी. पथुम निसंका ने चौथे और छठे ओवर में हेजलवुड के खिलाफ चौका जड़ा, लेकिन टीम रन गति को तेज करने में विफल रही. श्रीलंका ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 63 रन बनाए थे. श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव का फायदा एगर को हुआ जिनके 12वें ओवर में डेविड वार्नर ने शानदार कैच लपक कर धनंजय की पारी को खत्म किया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 13वें ओवर में मिशेल मार्श को गेंद थमाई और कमिंस ने निसंका का मुश्किल कैच टपका दिया. अगली गेंद पर नये बल्लेबाज असलंका ने छक्का और फिर चौका लगाकर जले पर नमक छिड़का. अगले ओवर में निसंका रन आउट हो गये. बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाने वाले भानुका राजपक्षे (सात रन) और कप्तान दासून शनाका (तीन रन) का बल्ला भी खामोश रहा. शनाका के गगनचुंबी शॉट पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने शानदार कैच लपका. हेजलवुड ने 18वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को विकेट के पीछे वेड के हाथों लपकवाया. अगले दो ओवर श्रीलंकाई बल्लेबाजों के नाम रहे जिसमें 19वें ओवर में स्टार्क के खिलाफ 11 और आखिरी ओवर में कमिंस के खिलाफ 20 रन बने. इस ओवर में असलंका ने चौका और छक्का लगाया. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने 23 अतिरिक्त रन दिए जिसमें वाइड का योगदान 12 रन का था. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/solar-eclipse-also-visible-in-ranchi-see-the-view-of-the-eclipse-in-the-eyes-of-the-camera/">रांची

में भी दिखा सूर्य ग्रहण, कैमरे की नजर में देखें ग्रहण का नजारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही