Capetown : सलामी बल्लेबाज वूलफार्ट और ताजमिन ब्रिट्ज के अर्धशतकों के बाद अयाबोंगा खाका और शबनीम इस्माइल की धारदार गेंदबाजी की मदद से मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को यहां रोमांचक मुकाबले में खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को छह रन से हराकर पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली. जबरदस्त गेंदबाजी और फील्डिंग के दम पर साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड से जीत छीनते हुए इतिहास रच दिया. दक्षिण अफ्रीका रविवार को होने वाले फाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जिसने गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में भारत को पराजित किया था.
दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 164 रन बनाए
वूलफार्ट ने 44 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि ब्रिट्ज ने 55 गेंदों पर 68 रन की आकर्षक पारी खेली. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की, जिससे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 164 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम आठ विकेट पर 158 रन ही बना पाई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खाका ने 29 रन देकर चार और इस्माइल ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए और अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई. इंग्लैंड ने जिस अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की थी, उससे ऐसा लगा था कि वह 15-16 ओवरों के अंदर ही मैच खत्म कर देगी. सोफिया डंकली और डैनी वायट की ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवरों में ही 53 रन बना दिए थे. डंकली खास तौर पर ज्यादा घातक नजर आईं जो ताबड़तोड़ बाउंड्री जड़ रही थीं.
एक ओवर से बदले हालात
फिर पेसर शबनिम इस्माइल और फील्डर टैजमिन ब्रिट्स की जुगलबंदी ने एक ओवर में ही रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया. छठे ओवर में शबनिम ने पहले डंकली और फिर एलिस कैप्सी के विकेट चटकाए और दोनों कैच ब्रिट्स ने लिए, जिसमें कैप्सी का कैच तो इस टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैच में से था. ब्रिट्स ने इसके बाद भी फील्ड में कमाल दिखाया और फिर दो कैच और लपके, जिसमें एक डैनी वायट का और दूसरा नैट सिवर ब्रंट का था.
दो ओवरों में 4 विकेट
कप्तान हेदर नाइट और उप-कप्तान नैट सिवर ब्रंट पर दारोमदार था और दोनों के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई और वे मैच साउथ अफ्रीका से छीनती दिख रही थीं. फिर दो ओवरों ने मैच को फिर साउथ अफ्रीका की ओर झुका दिया. 17वें ओवर में नेडिन डी क्लर्क ने नैट सिवर को बाउंड्री पर ब्रिट्स के हाथों कैच करवाया और फिर अगले ही ओवर में पेसर अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. खाका ने एमी जोंस, सोफी एक्लेस्टन और कैथरीन सिवर ब्रंट को ढेर किया.
इसे भी पढ़ें – मछली-भात">https://lagatar.in/health-of-many-children-deteriorated-after-eating-fish-and-rice/">मछली-भात
खाने के बाद बिगड़ी कई बच्चों की तबीयत
[wpse_comments_template]

Leave a Comment