Search

तार कंपनी: चुनाव नहीं कराए जाने पर पूर्व महामंत्री ने खोला मोर्चा, कहा-वर्तमान यूनियन अवैध

Jamshedpur : रविवार को तारकंपनी कॉलोनी परिसर में पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें करीब 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने भाग लिया. बैठक में कहा गया कि वर्तमान तारकंपनी यूनियन का चुनाव आठ अक्टूबर 2018 को हुआ था, परन्तु वर्तमान महामंत्री द्वारा इस यूनियन एवं कार्यकारिणी सदस्यों का नाम रजिस्टर बी में दर्ज नहीं कराया गया. यानी विगत तीन साल से यूनियन अवैध रूप से चल रहा है. इसके लिए वर्तमान महामंत्री जिम्मेदार हैं. यूनियन संबिधान एबं बाई लॉज के अनुसार बर्तमान यूनियन का कार्यकाल तीन साल में यानी 7 अक्टूबर को समाप्त हो गया है. अब इस यूनियन की किसी तरह की कानूनी वैधता नहीं है. वर्तमान यूनियन अब केवल केअर टेकर के रूप में अगले चुनाव तक काम कर सकती है. यह यूनियन ना ही ऑफिसियल मीटिंग बुला सकती है और ना ही मैनेजमेंट के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो इसे असंसदीय एवं अमान्य माना जाएगा. मैनेजमेंट को भी इसकी जानकारी दी जाएगी और इसपर कानूनी सलाह भी ली जाएगी.

ई ग्रेड में 250 कर्मचारी, 300 के हस्ताक्षर कहां से आ गए

बैठक में कहा गया कि 11 कर्मचारियों को यूनियन सदस्यता के लिये अगस्त महीने में यूनियन अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत सदस्यता फॉर्म महामंत्री को दिया गया था, मगर उनकी सदस्यता अभी तक नहीं दी गई है. परंतु अगस्त और सिंतबर में महामंत्री ने अपने गुट के करीब 9 कर्मचारियों को सदस्यता दी है. इस मामले को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीबा रेड्डी के पास उठाया जाएगा. केअर टेकर यूनियन के महामंत्री द्वारा कल कुछ लोगों का जुटान कर कहा गया कि ई ग्रेड के 300 कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर ज्ञापन सौंपा है कि पहले ग्रेड किया जाए फिर चुनाव किया जाए. महामंत्री को इतना भी पता नहीं है कि कंपनी में जब 250 के करीब ई ग्रेड के कर्मचारी हैं तो 300 कर्मचारी के हस्ताक्षर कहां से आ गए. अगर महामंत्री को अपने ऊपर इतना भरोसा है कि उनके साथ 300 से ज्यादा कर्मचारी हैं तो कुल 460 कर्मचारियों वाले यूनियन में उन्हें चुनाव कराने का और अपना हार का डर क्यों सता रहा है. यूनियन चुनाव तो सिर्फ 4 से 5 दिन का होता है फिर जीत कर आराम से ई ग्रेड का कर्मचारियों का ग्रेड करते रहें. इनलोगों ने सत्ता में आने से पहले बहुत सारे वायदे किये थे मगर तीन साल बीत जाने के बाद भी उन वायदांे में से एक भी पूरा कर नहीं सके. सिर्फ डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह अपने बेटे को कंपनी में लगाने में कामयाब रहे.

दुर्गा पूजा बाद चुनाव कराए जाने के राकेश्वर पांडेय के बयान का समर्थन

अंत में सभी ने यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय के कही गई बातों के अनुसार दुर्गा पूजा के बाद चुनाव कराये जाने पर सहमति जताई. धन्यवाद ज्ञापन अमरजीत सिंह ने दिया. उपस्थित सदस्य में बिस्वजीत तिवारी, राम सिंह, सुरिंदर प्रसाद, रंजीत कुमार, जसविंदर सिंह,बिमल कुमार, अर्जुन दास, मनमीत सिंह, राकेश महतो, सरत बेहरा, सरत मिश्र, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, देबाशीष घोष, अनवर खान, सगीर अहमद, प्रभु नाथ सिंह, सतविंदर सिंह, मोहम्मद अकबर, राहुल प्रसाद, मनीष कुमार, गौरव बोस, दिनेश प्रसाद, प्रताप सिंह, श्याम कलुण्डिया, मनमीत सिंह, त्रिपाठी, सरत महतो, मंगल करुआ, जसविंदर, रंजीत, अविनाश झा इत्यादि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//