Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मिसेज सोढ़ी ने दर्ज करायी FIR

Lagatar Desk: `तारक मेहता का उल्टा चश्मा` टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक हैं. इस शो की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं. टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर `मिसेज सोढ़ी` का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. साथ ही प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई है. जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने आखिरी बार 6 मार्च को शूटिंग की थी, पिछले 2 महीने से वो शो से दूर है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-172.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मीडिया से बात करते हुए जेनिफर ने बताया कि शो का सेट एक बेहद पुरुष-रूढ़िवादी जगह है, जहां महिलाओं के लिये कभी एडजेस्टमेंट्स नहीं होता जबकि पुरुषों के लिये होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि शो में काम कर रहा हर व्यक्ति एक बंधुआ मजदूर है.एक्ट्रेस ने बताया कि उनका लगातार मेंटल और सेक्सुअली हैरेसमेंट हो रहा था. सिंगापुर में शूटिंग के दौरान मेरी मैरिज एनिवर्सरी के दिन इन लोगों ने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की. वहीं जेनिफर के लगाये आरोपों को प्रोडेक्शन हेड सोहिल रमानी ने खारिज किया है. उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ घटिया पब्लिसिटी है. इसे भी पढ़ें: 13">https://lagatar.in/all-india-open-karate-competition-from-may-13-700-players-will-compete-for-70-gold-medals/">13

मई से ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता, 70 स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे 700 खिलाड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही