Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य के 2 हजार स्कूलों में लगेंगे टेब लैब सेट-अप, छह माह में लगाने का है लक्ष्य

Advertisement
Advertisement
Virendra Rawat Ranchi : आपदा एक और जहां विनाश लाती है, वहीं दूसरी ओर नई खोज अविष्कार और नई जीवनशैली को अपनाने के सुनहरे अवसर भी देती है. कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षा विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर अवसर बनकर उभरी है. ऑनलाइन शिक्षा एक ऐसी शिक्षा है जो तकनीकी पर आधारित पर घर बैठे इंटरनेट व अन्य संचार उपकरणों के माध्यम से ली जाने वाली शिक्षा है. ऑनलाइन शिक्षा हमारी पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ दिया गया है. झारखंड में भी राज्य सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू कर दी है. शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि झारखंड के 2 हजार स्कूलों में जल्द टैब लैब सेट-अप किया जाएगा. इस टैब लैब सेट-अप से ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. झारखंड सरकार द्वारा है यह टैब लैब सेट-अप 6 माह के अंदर विकसित करनी है. इसकी तैयारी राज्य सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है. हालांकि टैब लैब सेट-अप में कितने राज्यों को इसका लाभ मिलेगा इस पर मंथन चल रहा है. सचिव ने बताया कि टैब लैब सेट-अप को सेमी शहरी क्षेत्रों में विकसित किया जाएगा. जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चे इसका लाभ ले सकेंगे. इसे भी पढ़ें - वकीलों">https://lagatar.in/mla-naveen-jaiswal-will-raise-the-issue-of-funds-and-security-for-lawyers-in-the-assembly/">वकीलों

के लिए फंड और सुरक्षा का मुद्दा विधानसभा में उठायेंगे विधायक नवीन जायसवाल

आदर्श स्कूल के तर्ज पर दी जाएगी स्मार्ट क्लासेस.

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 2 हजार स्कूलों में टैब लैब सेट-अप करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में आदर्श स्कूल की स्कूल के तर्ज पर आईसीटी लैब तैयार किया जा रहा है. सचिव ने कहा कि इसके अलावा राज्य के साढ़े चार हजार स्कूलों में कंप्यूटर लैब, एक हजार स्कूल में स्मार्ट क्लास और 457 स्कूल में डबल स्मार्ट क्लास शुरू की जाएगी. इसे भी पढ़ें - कांड्रा:">https://lagatar.in/kandra-jaimangala-sponge-iron-private-limited-is-exploiting-the-workers-gurupad-mahato/">कांड्रा:

जयमंगला स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है मजदूरों का शोषण- गुरुपद महतो

10 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

आदर्श स्कूल के तर्ज पर राज सरकार द्वारा स्कूलों में टैब लैब सेट-अप योजना से लगभग 10 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा. साथ ही हजारों लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा. शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि टैब लैब सेट-अप के माध्यम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी कंप्यूटर के क्षेत्र में बेहतर करेंगे. टैब लैब सेट-अप से हजारों विद्यार्थी प्रत्येक साल कंप्यूटर से संबंधित रोजगार से जुड़ेंगे उन्हें राज्य के बाहर जाकर 10 से 12 हजार रुपये की नौकरी नहीं करनी पड़ेगी. राज्य के भीतर ही विद्यार्थी आसानी से 10 से 12 हजार रुपये की नौकरी से सीधे जुड़ जाएंगे. हालांकि टैब लैब सेट-अप की शुरुआत में राज्य सरकार द्वारा कितनी राशि खर्च की जाएगी यह बातें गोपनीय रखी गई है. इसे भी पढ़ें - हेल्थ">https://lagatar.in/in-the-health-webinar-pm-modi-said-one-india-one-health-will-provide-uniform-health-services-across-the-country/">हेल्थ

वेबिनार में पीएम मोदी ने कहा, वन इंडिया, वन हेल्थ.. से पूरे देश में मिलेंगी एक जैसी स्वास्थ्य सेवाएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही