Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ताइक्वांडो चैंपियनशिप : शारदा ग्लोबल स्कूल ओवर ऑल चैंपियन

Ranchi :  रांची जिला ताइक्वांडो संघ और द रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर की ओर से आयोजित भगवान बिरसा मुंडा रांची डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का शनिवार को समापन हुआ.  इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू 195 अंक के साथ खिलाड़ियों ने जीता. दूसरा स्थान सरला बिरला पब्लिक स्कूल 188 अंक एवं तीसरा स्थान ऑक्सफोर्ड स्कूल 170 अंक को मिला. प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग का खिताब बेड़ो ताइक्वांडो क्लब, जूनियर वर्ग का ख़िताब धुर्वा नंबर वन ताइक्वांडो क्लब एवं तीसरा द रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर मोरहाबादी को मिला. इस प्रतियोगिता में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैराली पब्लिक स्कूल, डी ए वी बरियातू, काईजेन ताइक्वांडो एकेडमी, द रांची प्रेस क्लब ट्रेनिंग सेंटर, बेड़ो ताइक्वांडो क्लब, धुर्वा नम्बर 1 ताइक्वांडो क्लब, बरियातू ताइक्वांडो क्लब के लगभग 185 खिलाडियों ने विभिन्न कैटेगेरियों में भाग लिया.

पुरस्कार वितरण समारोह

समापन समारोह के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय के धर्मेन्द्र कुमार उपस्थित थे. द प्रेस क्लब रांची के कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, कार्यकारिणी सदस्य माणिक बोस, किसलय शानू, पंकज जैन, अनंतनाग चंदन, मुदस्सर, जिला संघ के महासचिव मिथलेश कुमार सिंह, नेहा सिंह, अनुज उरांव, राहुल सिंह, प्रियल कुमारी, राज आर्यन, मिथिलेश यादव, इम्तियाज मौजूद रहे.

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

प्रमिति सिंह, माही शंकर, साईं कृष्णा, मिलेनियम स्नेहल, श्रेय राज, सिद्धिका राज, आकृति, अर्पिता सिंह, साहिल राज, रिया यादव, सिया शुक्ला, श्रेया नंदी,संदीप उरांव, प्रितम सिंह, सखी, अंकिता, तथ्या गौतम, पूजा कुमारी, सुजॉय राणा,आयुष कच्छप, रिद्धिमा सिंह,आदर्श जैन, अमविशा झा, खुशी सिंह

रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 

सियोना सिंह,हर्षिता सिंह, साक्षी श्री, श्रीपन चटर्जी, निशु कुमारी, उषा रानी तोप्पो, मिहिका यादव, अनमोल कुमार, हर्ष पंचम, वेदांत कुमार

कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

नीरज लकड़ा, आईजाह फ़लक, युग , रीमा,नेहा कुमारी, आदित्य चौधरी, दिव्यांशु राज, सिद्धांत, रवीश जायसवाल, ध्यानी झा. इसे भी पढ़ें – पेंटिंग">https://lagatar.in/dhairya-poddar-overall-title-in-painting-competition/">पेंटिंग

प्रतियोगिता में धैर्य पोद्दार को ओवरऑल खिताब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही