Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तैमारा घाटी प्राचीन मंदिर : बैठक में नयी समिति का गठन, लिये गये कई निर्णय

Advertisement
Advertisement
Bundu : रांची टाटा मार्ग के तैमारा घाटी स्थित प्राचीन मंदिर के संचालन के लिये शुक्रवार को नयी समिति गठित की गयी. समिति का गठन परिसर में सुरेश पांडेय की अध्यक्षता में की गयी बैठक में किया गया. मुख्य संरक्षक दिगंबर सिंह गोंझु, संरक्षक सुरेश प्रसाद पाण्डेय, प्रियंका देवी  की देखरेख में अध्यक्ष बारला पाहन, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सचिव प्रदीप भगत तथा कोषाध्यक्ष गोपाल भगत को चुना गया. इसे भी पढ़ें -शनिवार">https://lagatar.in/deepak-prakash-will-go-to-santhal-on-a-seven-day-tour-on-saturday/">शनिवार

को सात दिवसीय दौरे पर संथाल जायेंगे दीपक प्रकाश

पैसे की हेरफेर का आरोप

नयी कमेटी गठन के साथ ही निर्णय लिया कि मंदिर में वर्तमान पुजारी विजेन्द्र मिश्रा ही स्थायी रूप से पूजा संपन्न करायेंगे. हाल के दिनों में ग्रामीण और प्रशासन के बीच मंदिर संचालन को लेकर थोड़ी खींचतान चल रही थी. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा मंदिर में एक ऐसे  व्यक्ति को रखा गया है जो चढ़ावे के पैसे की हेरफेर करता है. जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें की और उसे हटाने की मांग की. वहीं प्रशासन का कहना है कि तैमारा घाटी में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और जिस व्यक्ति को रखा गया है वह हर समय वहां तैनात रहता है. किसी भी तरह की घटना होने पर प्रशासन को सूचित करने के साथ साथ खुद भी मदद करता है .इसलिए उनको मंदिर के बगल में एक झोपड़ी में रहने दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही