Search

ताइवान को हथियार बेचने पड़ा भारी, चीन ने अमेरिका की पांच रक्षा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Beijing :  चीन ने अमेरिका के ताइवान को हथियार बेचने और चीनी कंपनियों व नागरिकों पर प्रतिबंध लगाये जाने का करारा जवाब दिया है. चीन ने अमेरिका की पांच हथियार बनाने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.  इनमें बीएई सिस्टम्स लैंड एंड आर्मामेंट, एलियंट टेकसिस्टम्स ऑपरेशन, एयरोविरोनमेंट, वियासैट और डेटा लिंक सॉल्यूशंस है. विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि चीन इन प्रतिबंधित कंपनियों की संपत्ति को कुर्क कर लेगा. साथ ही चीन में स्थित संगठन और लोगों के उनके साथ कारोबार करने पर भी मनाही होगी.

अमेरिका के कारण चीन की संप्रभुत्ता व सुरक्षा हितों को पहुंचा नुकसान 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के कदमों ने चीन की संप्रभुत्ता और सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाया है. ताइवान जलडमरूमध्य में शांति एवं स्थिरता को कमजोर किया है. साथ ही चीनी कंपनियों और नागरिकों के अधिकारों व हितों का उल्लंघन किया है. कहा कि चीन सरकार राष्ट्रीय संप्रभुत्ता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा और चीनी कंपनियों तथा नागरिकों के कानूनी अधिकारों और हितों की रक्षा के हमारे संकल्प पर अडिग है. चीन उसके पूर्वी तट पर स्थित स्व:शासित ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp