Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले को पोलिया मुक्त बनाने का लें संकल्पः लातेहार सीएस

Latehar: सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से पूरे जिले में शुरू हो चुका है. यह जिले को पोलियो मुक्त बनाने का संकल्प लेने का अवसर है. इस मौके पर हमें जिले को पोलियो मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए. सामूहिक प्रयास से ही जिले में इस अभियान को पूरा किया जा सकता है. सिविल सर्जन रविवार को सदर अस्पताल परिसर मे तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे. इससे पहले सिविल सर्जन डॉ सिंह व जिला आरसीएच पदाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया. 26 और 27 अगस्त को छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य दल के द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी. उन्होंने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील अभिभावकों से की.

बालुमाथ सीएचसी प्रभारी ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 

वहीं बालुमाथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सीएचसी प्रभारी डॉ प्रकाश बड़ाइक व बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा ने संयुक्त रूप से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया. पोलियो बूथ पर सहिया व आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा बच्चों को खुराक दी गई. बीपीएम मृत्युंजय कुमार ने बताया कि छूटे हुए बच्चों को 26 व 27 अगस्त को घर-घर घूमकर पोलियो का ड्रॉप पिलायी जाएगी. उन्होंने बताया कि बालूमाथ, हेरहंज व बारियातु तीनो प्रखंड मिलाकर 36519 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पोलियो कार्यक्रम का निरीक्षण करने लातेहार डीआरसीएचओ डा अनिल कुमार भी यहां पहुंचे. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही