Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराधियों-नक्सलियों के खिलाफ करें कार्रवाई : आईजी

Advertisement
Advertisement
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बोकारो रेंज के आईजी ने की समीक्षा, लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए सिक्योरिटी प्लान तैयार करें Hazaribagh:  आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने बोकारो रेंज के आईजी माइकल राज सोमवार को हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने हजारीबाग एसपी के कार्यालय में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में पांचों जिले के एसपी के अलावा डीएसपी और एसडीपीओ मौजूद रहे. आईजी ने पांचों जिले के एसपी से तीन वर्षों में हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए अपहरण, संगठित अपराध, रंगदारी, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिनियम से संबंधित कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने को कहा. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-deputy-commissioner-reviewed-the-work-of-health-department/">रामगढ़

: स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

जिले में प्रवेश व निकासी मार्गों पर बैरेकेडिंग बैरियर लगाने का निर्देश

आईजी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. वहीं, संगठित अपराधियों एवं नक्सलियों के विरूद्ध कारगर कार्रवाई करने को कहा गया. जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया, ताकि शरारती तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अवांछित हरकत करने पर उसकी पहचान कर कार्रवाई की जा सके. वहीं, जिले में जितने भी प्रवेश और निकासी मार्ग हैं, उसको चिन्हित कर वहां रोड बैरेकेडिंग बैरियर लगाने का निर्देश दिया. जिले में रात्रि गश्ती के किए जा रहे कार्यों का चकचालन के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से जांच करने को कहा. चुनाव के दौरान उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए सिक्योरिटी प्लान तैयार करने का निर्देश दिया.

हजारीबाग एसपी ने गिनाई दो माह की उपलब्धि

बैठक में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने जिला पुलिस की उपलब्धि गिनाई. उन्होंने बताया कि जनवरी माह में दिए गए निर्देश के आलोक में जनवरी एवं फरवरी माह में 11046 बोतल विदेशी शराब, 133.50 किलोग्राम गांजा, 14700 किलोग्राम जावा महुआ, 80 लीटर देसी शराब, 127.44 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 12 किलोग्राम डोडा, 4.97 किलोग्राम गांजा का जटा जब्त किया गया है. वहीं, अवैध शराब निर्माण व तस्करी के 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिले में विगत दो माह में 6 कट्टा, 4 पिस्तौल, एक भराठी बंदुक और 13 कारतूस बरामद किया गया है और 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-is-innocent-there-was-a-conspiracy-to-trap-him-the-public-will-answer-in-the-elections-jmm/">हेमंत

निर्दोष, फंसाने की हुई साजिश, चुनावों में जनता देगी जवाब- झामुमो

लोस चुनाव को लेकर 10 इंटर स्टेट चेकपोस्ट स्थापित

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बोकारो रेंज आईजी को जानकारी दी कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हजारीबाग जिले में 10 इंटर स्टेट चेकपोस्ट स्थापित किया गया है और 35 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेकपोस्ट स्थापित किया जा रहा है. इसके अलावा लंबित वारंट एवं कुर्की का शीघ्र निष्पादन कर पेन्डेनसी को शून्य करने का निर्देश दिया गया है. विगत दो माह में हजारीबाग जिला अंतर्गत धारा 107 के तहत 7082 लोगों, धारा 110 के तहत 133 लोगों, धारा 116 के तहत एक एवं धारा 116 (iii) के तहत 25 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है. निरोधात्मक कार्रवाई को और प्रभावशाली बनाने के लिए निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही