डीसी और एसपी ने की जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक
Ramgarh : डीसी चंदन कुमार ने गुरुवार को पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार के साथ जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक के दौरान डीसी ने विगत कुछ समय में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की. साथ ही और भी प्रभावी तरीके से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी एवं एसपी के द्वारा खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली. डीसी एवं एसपी ने पूछा कि अवैध मुहानों को बंद करने को लेकर क्या कार्रवाई की गई बताएं. साथ ही डीसी ने कहा कि अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना को गंभीरता से लेते हुये उसे तुरंत बंद करें. डीसी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन न हो, इसे सुनिश्चित करें. डीसी ने सभी संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों एवं एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने एवं अवैध मुहानों से किसी भी तरह का कोई भी खनन कार्य न हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीसी ने एसडीओ आशीष गंगवार को योजनाबद्ध तरीके से रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न रेलवे साइडिंग का निरीक्षण कर नियम अनुसार खनिजों का परिवहन सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में डीसी-एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों से जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित क्रशर की जांच करने एवं बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से क्रशर का संचालन करने वालों के कार्रवाई करते हुये से अवैध क्रशरों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया. अवैध खनन अथवा परिवहन के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान के दौरान जब्त किए गए वाहनों एवं खनिज के विरुद्ध कार्रवाई एवं नियम अनुसार नीलामी आदि के कार्रवाई को लेकर भी बैठक के दौरान डीसी ने आवश्यक निर्देश दिए. इन सबके अलावा बैठक के दौरान ड्रोन के माध्यम से अवैध खनन व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक में अपर समाहर्ता, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, थाना प्रभारियों और अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.डीसी ने घाटी में लगाए गए लाइट की ली जानकारी
रामगढ़ : जिला समाहरणालय में गुरुवार को डीसी चंदन कुमार ने पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की. बैठक में डीसी-एसपी ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत किये कार्य की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में डीसी ने चुट्टूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वर्तमान में घाटी में लगाई गई लाइट के नियमित रूप से कार्य करने की जानकारी ली. डीसी ने हर हाल में घाटी में लगाई गई लाइट का नियमित रूप से कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही लाइट के कार्य नहीं करने के कारण होने वाली किसी भी दुर्घटना में एनएचएआई के अधिकारियों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करने सहित अन्य कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया. इन सबके अलावा बैठक के दौरान डीसी ने वाहन जांच अभियान, जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन, ब्लैक स्पॉट चिन्हितिकरण आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए. इन सबके अलावा बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने निर्वाचन संबंधित विभिन्न दिशा-निर्देशों और मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये.मतदाताओं को करें जागरूक : डीसी
रामगढ़ : रामगढ़ में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन गंभीर है. इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी चंदन कुमार ने मतदाता जागरुकता कोषांग को रचनात्मक तरीके से विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की ने गुरुवार को जिले के प्रखंडों में आंगनबाड़ी सहिया सेविका के द्वारा स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मतदाता जागरुकता को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में वोट करेगा रामगढ़, 20 मई चुनाव का पर्व देश का गर्व, आईएमरेडी टू वोट थीम के तहत मतदाता जागरुकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस की दीदियों व आंगनबाड़ी सहिया-सेविकाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में सभी मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-gives-z-category-security-to-sita-soren/">केंद्रसरकार ने सीता सोरेन को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा [wpse_comments_template]
Leave a Comment