Search

 
 
 

शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई करें- बोकारो DIG

 
Ranchi/Bokaro: विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में बोकारो जिले के एसपी, डीएसपी और सभी थाना प्रभारी शामिल हुए. डीआईजी सुरेंद्र ने चुनाव के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को पुलिस अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए. डीआईजी ने दिए दिशा निर्देश -थाना,ओपी में लंबित जमानतीय और गैर-जमानतीय वारण्ट, ईश्तेहार और कुर्की का त्वरित निष्पादन. -लाइसेंसी हथियार ससमय जमा करना सुनिश्चित करने. -वैसे व्यक्ति जो चुनाव कार्य को बाधित कर सकते हैं, उसके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने. -सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध सीसीए प्रस्ताव भेजने, शांति भंग करने वाले व्यक्तियों का पहचान कर गुंडा पंजी में नाम जोड़ने. -आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करने. -मतदान भवनों, सीएपीएफ और बाह्य बलों के आवासन स्थलों का भौतिक निरीक्षण करना. -अन्तरर्राज्यीय चेकनाका और अन्तरजिला चेकनाका को सक्रिय कर कैश, अवैध शराब, ड्रग्स, नारकोटिक्स एवं अन्य अवैध वस्तुओं तस्करी के रोकथाम व जप्ती करने व अवैध शराब एवं अवैध आग्नेयास्त्र के विरूद्ध लगातार छापामारी कर जप्ती और बरामदगी करने. इसे भी पढ़ें - प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-entered-the-electoral-fray-for-the-first-time-filed-nomination-from-wayanad/">प्रियंका

गांधी पहली बार चुनावी समर में उतरीं, वायनाड से भरा नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही