Search

 
 
 

मादक पदार्थों का उत्पादन, भंडारण करने वालों पर करें कार्रवाईः लातेहार डीसी

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण व परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कठोर कार्रवाई करें.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की. डीसी ने अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण व परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कठोर कार्रवाई करें. 


उन्होंने अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाकर नियमित छापेमारी अभियान चलाने व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि स्कूषल व कॉलेजों के 100 मीटर की परिधि में मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाएं.


एसपी कुमार गौरव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.  बैठक में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, लातेहार एसडीओ  अजय कुमार रजक, महुआडांड़ एसडीओ विपिन कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही