Search

 
 
 

नशीले पदार्थों के आवागमन वाले ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई करें - के रवि कुमार

 
Ranchi: निर्वाचन सदन में सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों के लिए सामान्य अवसर प्राप्त हो, इसे लेकर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराना जरूरी है. उन्होंने कहा कि चुनाव के क्रम में अवैध धन के आवागमन के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास हो सकते हैं. इसे लेकर सभी प्रवर्तन एजेंसियों का कर्तव्य है कि अवैध धन और अवैध सामग्री पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाएं. उन्होंने कहा कि वन विभाग अपने सभी चेकपोस्टों पर सघन जांच करते हुए अवैध सामग्री के आवागमन पर रोक लगाएं. सीईओ ने आयकर विभाग को अवैध धन के संभावित ठिकानों और उसके आवागमन पर सघन छापेमारी करते हुए उसपर रोक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही नशीले पदार्थों के संभावित ठिकानों और उसके आवागमन के साधनों पर छापेमारी करते हुए पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -शर्मसार">https://lagatar.in/shameful-the-cruel-father-made-his-daughter-a-victim-of-lust/">शर्मसार

: हैवान पिता ने अपनी बेटी को बनाया हवस का शिकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही