Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लें लाभ : डीसी

Latehar : लातेहार के महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता मिलन सह विकास मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त भोर सिंह यादव ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. डीसी ने  आगे कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उन्हें इसका लाभ देने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. डीसी ने कल्याण विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के रोगियों को इलाज के लिए तीन से पांच हजार रुपये तक अनुदान राशि दी जाती है. कोविड के इलाज के लिए दस हजार एवं कैंसर पीड़ित व्यक्ति के इलाज के लिए 25 हजार रुपये तक की राशि प्रदान की जाती है. डीसी ने आगामी दो अक्टूबर से ग्रामसभा का आयोजन कर योजनाओं का चयन करने एवं उसे जीपीडीपी पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश बीडीओ को दिया. जनता मिलन सह विकास मेला में ग्रामीणों ने पेंशन, राशन, आवास, पेयजल व भूमि विवाद आदि की समस्याओं को सामने रखा. इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त व जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में परिसंपतियों का भी वितरण किया. कार्यक्रम में आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, डीपीओ संतोष भगत, कार्यपालक दंडाधिकारी बंधन लांग, बीडीओ अमरेन डांग, जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया, प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर व उप प्रमुख अभय मिंज आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– जेएससीए">https://lagatar.in/mock-drill-of-ats-at-jsca-stadium-freed-the-captives/">जेएससीए

स्टेडियम में एटीएस का मॉक ड्रिल, बंधक बनाये गये लोगों को कराया मुक्त
इस कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने नेतरहाट कैंप कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामविशुन नगेसिया ने उपायुक्त को बताया कि नेतरहाट का पोस्टल पिन कोड गुमला जिले का है. इस कारण जब नेतरहाट के लोग अपना आधार कार्ड बनाते हैं तो उसमें गुमला जिला दर्ज हो जाता है. इससे परेशानी हो रही है. उन्होंने इस समस्या का समाधान करने करने का आग्रह डीसी से किया. पंचायत समिति सदस्य चांदनी भगत ने नेतरहाट पंचायत के ग्रामीण इलाकों में सड़कें दुरूस्त कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें– हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-ransom-of-10-lakhs-demanded-from-youth-on-phone-case-registered/">हजारीबाग:

युवक से फोन पर मांगी 10 लाख की फिरौती, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही