विधायक के मीडिया प्रभारी ने की मदद
बुधवार की मध्य रात्रि हजारीबाग यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव ने जब अपने रिश्तेदार महिला मरीज को मलेरिया की शिकायत पर भर्ती कराने अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां बेड फुल होने की बात कही गई. प्रकाश यादव ने इस बात की जानकारी तत्काल सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी. तो वे तुरंत अस्पताल पहुंचे. उसी वक्त एक लीवर सिरोसिस के मरीज को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया. रंजन चौधरी ने उन्हें रांची भिजवाकर ओल्ड आईसीयू में संबंधित जरूरतमंद मरीज को तत्काल बेड दिलाया और राहत पहुंचाने का सकारात्मक प्रयास किया.आठ बेडों में जरूरतमंद मरीजों को भर्ती कराने का आदेश
रात्रि में किसी जरूरतमंद मरीज को बेड की समस्या नहीं हो, इसलिए हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने प्रबंधन से बात कर ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन मरीजों के लिए आरक्षित रखे गए रखे गए कुल आठ बेडों में जरूरतमंद मरीज को भर्ती कराने का आदेश संबंधित चिकित्सा कर्मियों को दिलवाया. वहीं गुरुवार की सुबह ही इस मामले को लेकर वे एचएमसीएच के वरीय अधिकारियों से मिलने अस्पताल पहुंचे. यहां एचएमसीएच के सुपरिंटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार और डिप्टी सुप्रीटेंडेंट डॉ. एके सिंह से भेंटकर उनसे लगातार मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए अस्पताल के विभिन्न वार्डों में बेड बढ़ाने की मांग की.दो दर्जन बेड बढ़ाने का निर्देश
सुपरिंटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार ने तत्काल प्रबंधन से जुड़े लोगों को बुलाकर हर एक वार्ड के खाली जगहों पर कम से कम दो दर्जन बेड बढ़ाने का दिशा-निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-issued-the-last-order-to-kill-traders-panic-due-to-threats/">PLFIने जारी किया मौत के घाट उतारने का आखिरी फरमान, धमकी से व्यापारियों में दहशत [wpse_comments_template]

Leave a Comment