Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं : डॉ. नीलमणी कुमार

Latehar : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लातेहार के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलमणी कुमार की अध्यक्षता में मासिक बैठक की गयी. बैठक में डॉ. कुमार ने सरकार के द्वारा चलायी जा रही कई स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं के संंबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने एवं उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य योजनाएं तब तक सार्थक नहीं हो पायेगी, जब तक इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगा. बैठक में गोल्डन कार्ड, मिशन इंद्रधनुष, कुपोषण, टीकाकरण, कोविड एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में डॉ. नीलमणी कुमार के अलावा रूद्र वर्मन, डॉ. राजेश कुमार झा, डॉ. रूबी कुमारी, आशीष डीन, सुनील कुमार, बीपीएम विशाल मिश्रा, संध्या कुमारी, एएनएम शोभावती कुमारी, ऐली संजिता कुमारी, पूनम कुमारी, सबीता कुमारी, संयुक्ता कुमारी, बंसती नगेशिया, कविता कुमारी, बीणा कुमारी, रीता कुमारी, एमपीडब्ल्यू सर्वश्री पांडेय, विकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, पप्पू कुमार, प्रमेश्वर कुशवाहा, सीएचओ बृजीट आंइद व पूनम कुमारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/tell-amit-shah-does-lokpal-and-election-commission-work-by-informing-nishikant-supriyo-bhattacharya/">अमित

शाह बताएं, क्या निशिकांत को बताकर काम करते हैं लोकपाल और चुनाव आयोग : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही