Search

 
 
 

नशामुक्त रामनवमी का लें संकल्प : प्रशांत प्रधान

 
Hazaribagh:  राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हजारीबाग की रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. वहीं हजारीबाग संरक्षण समिति भी इसकी तैयारियों में जुट गयी है. समिति ने हजारीबाग बड़ा अखाड़ा में रविवार को अध्यक्ष प्रशांत प्रधान की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चल कर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द से मनायी जाएगी. प्रधान ने युवाओं से नशामुक्त रामनवमी का संकल्प लेने की अपील की. प्रधान ने नवनिर्वाचित श्री श्री चैत्र रामनवमी महासमिति अध्यक्ष चुने जाने पर जीतू यादव को बधाई व शुभकामना दी. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान, पूर्व महासमिति अध्यक्ष राजकुमार यादव सुनील केशरी, संजीव लाल भगत, ओम प्रकाश गोप, अजय कुमार साव, ज्योति सिन्हा, लब्बु गुप्ता, ओम प्रकाश सिन्हा, केदार कुमार, मोहन कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लोस">https://lagatar.in/los-elections-sp-conducts-surprise-inspection-of-inter-state-check-post/">लोस

चुनाव: एसपी ने इंटर स्टेट चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही