Search

 
 
 

शरीर के हाइड्रेशन का रखें विशेष ध्यान, लंबी उम्र तक रहेंगे जवां

 
Lagatar Desk : लंबी उम्र तक जवां रहना हर कोई चाहता है. इसके लिए कई लोग जिम में जाकर पसीना बहाते हैं, तो कई लोग घर पर ही रहकर योगा करते हैं. इन सभी एक्टिविटीज का हमारे शरीर पर काफी असर पड़ता है. लेकिन अगर आप लंबे समय तक खुद को जवां रखना चाहते है तो इसके लिए आपको पानी पीना होगा. एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि जो लोग खुद को अच्छी तरह हाइड्रेटेड रखते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में लंबे समय तक स्वस्थ और निरोगी रह सकते हैं. अच्छे हाइड्रेशन से एजिंग प्रोसेस धीमी हो सकती है और लोग लंबे समय तक जवां दिख सकते हैं. खूब पानी पीने और फ्लूड लेने से हार्ट और लंग्स की क्रॉनिक डिजीज, डायबिटीज और डिमेंशिया का खतरा कम हो जाता है. हाइड्रेशन हेल्दी एजिंग को प्रमोट करता है और आपकी जिंदगी को लंबा बनाने में मदद करता है. अगर आप खूब पानी पिएंगे और लिक्विड चीजों को डाइट में शामिल करेंगे तो लंबे समय तक हेल्दी रह सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-appeal-made-to-people-to-help-children-studying-in-rbc-center/">किरीबुरू

: आरबीसी केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चों की मदद के लिए लोगों से की गई अपील
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-1-24.gif"

alt="" width="600" height="400" />
दुनिया की करीब आधी आबादी हर दिन पर्याप्त पानी नहीं पी रही है. हर दिन हर किसी के लिए कम से कम 1.5 लीटर पानी पीना जरूरी होता है, लेकिन करोड़ों लोग ऐसा नहीं कर रहे. वैश्विक स्तर पर इसका हेल्थ पर बड़ा असर पड़ रहा है. पानी कम पीने से शरीर में सीरम सोडियम बढ़ जाता है, जिससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. ऐसी कंडीशन में लोगों को खुद को अच्छी तरह हाइड्रेटेड रखना चाहिए ताकि क्रॉनिक डिजीज से बचाव हो सके.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-3-injured-including-scooty-wall-painter/">जमशेदपुर

: स्कूटी की ठोकर से वाल पेंटर समेत 3 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही