Search

 
 
 

पटाखा छोड़ते समय विशेष सावधानी बरतें : डॉ अनंत सिन्हा

 
Ranchi: झारखंड के जाने-माने प्लास्टिक सर्जन और देवकमल अस्पताल व देवनिका अस्पताल के संचालक डॉ. अनंत सिन्हा ने समस्त राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने संदेश में दीपावली पर्व के अवसर पर झारखंडवासियों के लिए शांति और सुख, समृद्धि की कामना करते हुए पटाखा छोड़ते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. डॉ सिन्हा ने कहा कि दीपावली के अवसर पर लोग पटाखा छोड़ते समय लापरवाही बरतते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. उन्होंने कहा कि अनार, फुलझड़ी, चकरी, रॉकेट, आलूबम आदि पटाखे फोड़ते समय विशेष ध्यान रखें. पटाखा छोड़ने वाले स्थान के पास एक बाल्टी पानी अवश्य रखें. उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर 90 फीसदी दुर्घटनाएं अनार की वजह से होती है, क्योंकि अधिकतर लोग अनार (पटाखा) हाथ में ही लेकर फोड़ते हैं. यदि पटाखा छोड़ते वक्त असावधानी से हाथ या शरीर का अन्य अंग जल जाय तो प्रभावित भाग को पानी में लगभग दस मिनट तक डुबोये रखें. उसके बाद अविलंब विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लें, चिकित्सक के परामर्श के बिना जले हुए भाग पर किसी तरह का मरहम या लेप आदि न लगाएं. इसे भी पढ़ें -जनमानस">https://lagatar.in/public-opinion-has-decided-that-it-will-form-hemant-sorens-government-again-supriyo-bhattacharya/">जनमानस

ने तय कर लिया है कि दोबारा बनायेंगे हेमंत सोरेन की सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही