Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन के खिलाफ लें कड़ा एक्शन : भोर सिंह यादव

Latehar:  जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए जिला टास्क फोर्स की एक बैठक उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपायुक्त ने अवैध कोयला, पत्थर, बालू उठाव व परिवहन के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने को कहा. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार बताया कि गत 12 मई से 12 जून तक खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण में 13 वाहनों को जब्त किया गया. मामले को लेकर पांच एफआईआर दर्ज कराई गयी है. साथ ही 9.18 लाख रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई. उन्होंने बताया कि अवैध वाहनों की नीलामी से सरकार को 1 करोड़ 4 लाख 51 हजार राशि की प्राप्ति हुई है. इसे भी पढ़ें :भोपाल">https://lagatar.in/a-team-of-13-agents-left-from-palamu-to-participate-in-the-bhopal-session/">भोपाल

अधिवेशन में भाग लेने के लिये पलामू से 13 एजेंटों का दल रवाना

सीसीटीवी के माध्यम से अवैध खनन पर रखें नजर- उपायुक्त

उपायुक्त ने सीसीएल सहित जिले में कार्य कर रही सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया कि अवैध खनन पर लगाम लगायें. इसके लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा. संवेदनशील क्षेत्रों, एंट्री और निकास प्वाइंट पर नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होने कहा कि बिना निबंधन वाली किसी भी वाहन का इस्तेमाल माइनिंग क्षेत्र में और परिवहन में नहीं हो. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-decision-to-speed-up-branch-reorganization-campaign-in-males-meeting/">गिरिडीह

: माले की बैठक में ब्रांच पुर्नगठन अभियान तेज़ करने का निर्णय

बैठक में एसपी समेत वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर ब्रजेश कांत जेना, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, एसडीपीओ संतोष मिश्र, अंचल अधिकारी व कोल कंपनियों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही