Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माथे पर हड़िया दारु नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए- सीएम

khunti   : पूरे प्रदेश में गठबंधन सरकार द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जहां ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है. इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खूंटी के कर्रा पहुंचे. मुख्यमंत्री द्वारा 322 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. 124 करोड़ 75 लाख की 247 योजनाओं का शिलान्यास एवं 172 करोड़ 48 लाख की 205 योजनाओं का उद्घाटन एवं 25 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ. मुख्यमंत्री ने किसानों के बेहतर कल के लिए मनरेगा पार्क लायकेल में किसान पाठशाला का शुभारंभ किया. मनरेगा पार्क लायकेल में मुख्यमंत्री एवं मौजूद मंत्रियों ने चीकू का पौधा लगाया.

जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें

सीएम ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में लोगों को कैसे योजना का लाभ मिले, इसको लेकर आपकी सरकार चिंतित थी. पूर्व की सरकारों में जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिला, लेकिन आपकी सरकार ने योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है. सरकार आपकी योजनाओं को लेकर आपके द्वार पहुंच रही है. गांव-गांव पदाधिकारी पहुंच रहें हैं, और आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें. योजनाएं यहां के लोगों के अनुरूप बनाई गई है.

सभी का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि खूंटी वीर भूमि है. यहां हक अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे. पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी के खिलाफ दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है. राज्य सरकार राज्यकर्मियों को लेकर भी निर्णय ली है, उनके वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया. पुलिसकर्मियों के लिए भी निर्णय लिए गए. सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है.

शिक्षा की बेहतरी का हो रहा प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी बच्चियों को जोड़ना है. इसके लिए आयोजित हो रहे शिविर सहायक बन रहे हैं. सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. जहां सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी. यहां के प्रतिभावान बच्चे विदेश में सरकार के सहयोग से निः शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

उन्नत खेती में बनेगा सहायक

मुख्यमंत्री ने कहा किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ है. राज्य की अधिक आबादी कृषि कार्य करती है.100 किसान पाठशाला खोलने का निर्णय लिया गया है, किसानों को इससे लाभ होगा. किसानों को वैकल्पिक संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं एवं उन्नत कृषि प्रणालियों का सामान्य तरीके से प्रयोग में लाते हुए नई तकनीकों से उन्नत खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा. किसानों की सालाना आय में बढ़ोतरी तथा किसानों के समेकित उत्थान का माध्यम बनाना इस पाठशाला का लक्ष्य है. किसानों के लिए पाठशाला को पुनर्जीवित किया जा रहा है. क्योंकि किसान है तभी जीवन है.

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया बच्चियों का हौसला

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए कोचिंग संस्थान के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर JEE मेंस एवं NEET में क्वालीफाई 5 छात्राओं को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने इनको प्रोत्साहित करते एक-एक लैपटॉप उपहार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की. इन बच्चियों में से दयामनी सांगा और एलिशा हस्सा ने जेईई मेंस एवं दीपा पूर्ति, पूजा कुमारी एवं वाटिका कुमारी ने NEET क्वालीफाई किया है. मुख्यमंत्री ने कहा इन बच्चियों की सफलता से उत्साहित हूं. मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ यहां के छात्रों को जल्द मिलेगा. पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ भी दुमका में होने जा रहा है. इस केंद्र में राज्य के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, वरीय अधिकारी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण, विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-pds-shop-does-not-open-even-for-a-week-in-a-month-beneficiaries-upset/">बोकारो:

महीने में एक सप्ताह भी नहीं खुलती पीडीएस दुकान, लाभुक परेशान [wpse_comments_tempate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही