Search

 
 
 

गुरुजी से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी में शुरू किया चुनावी अभियान

 
Ranchi: खूंटी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने से पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया. रविवार की सुबह खूंटी से कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने पूर्व मुख्यमंत्री गुरुजी शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे. पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस मौके पर गुरुजी ने कहा, `विजयी भव`. उन्होंने कहा कि वे पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरें. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत तक के एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से आपके साथ रहेंगे. यह भरोसा दिया. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-referee-coach-seminar-and-examination-of-roller-skating-federation-of-india-east-zone-concluded/">रांचीः

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ईस्ट जोन का रेफरी कोच सेमिनार और परीक्षा संपन्न

शिबू के कारण बना अलग झारखंड राज्य : कालीचरण

इस मौके पर कालीचरण मुंडा ने कहा कि जिस प्रकार गुरुजी शिबू सोरेन ने जल,जंगल, जमीन और आदिवासियों के हितों की लड़ाई लड़ने में लाखों सितम सहे, उसी का नतीजा है कि आज अलग झारखंड राज्य बना. हालांकि राज्य बनने के बाद अधिकांश समय तक राज्य की कमान भाजपा के हाथों में रही. यही कारण है कि झारखंड का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-31-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।31 MAR।।संवैधानिक संस्थाओं को किया जा रहा खत्म-कल्पना।।डोडा और शराब के साथ 5 धराये।।JMM ने नहीं दिया टिकट तो लड़ेंगे निर्दलीय-लोबिन।।बिहार में मैट्रिक का रिजल्ट जारी।।मोदी की विचारधारा तानाशाही- खड़गे।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

साजिश के तहत हेमंत को जेल में बंद किया गया

कालीचरण ने कहा कि गरीब और आदिवासियों के नेता हेमंत सोरेन को जिस प्रकार साजिश के तहत जेल में बंद किया गया है. इसका पुरजोर जवाब इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता देगी. कालीचरण मुंडा ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद और वामदलों का गठबंधन राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही