Search

 
 
 

हजारीबाग: एक्यूप्रेशर के साथ लोगों को मिल रहा कांस्य थाली मसाज

 
Hazaribagh: चतरा मोड़ पर निकिता फार्मा के पीछे एक्यूप्रेशर के साथ कांस्य थाली मसाज लोगों को कराया जा रहा है. संचालक उज्ज्वल सिन्हा बताते हैं कि आज की जीवनशैली में बेहतर जीवन व्यतीत करना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है. लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. वहीं इन बीमारियों से बचने के लिए एक्यूप्रेशर व कांस्य थाली मसाज रामबाण की तरह काम करता है और लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि चौपारण-चतरा मोड़ पर मेरे भाई पुरषोत्तम कुमार सिन्हा क्लिनिक में बैठकर लोगों को सारी सुविधाएं दे रहे हैं. वहीं मसाज से कई तरह की बीमारियों में साइनस बिंदु, सर दर्द, चिंता, हिस्टीरिया, अनिंद्रा, स्मृति, सर्दी, नजला - जुकाम, शक्ति केंद्र, आंखों के रोग, कान के रोग, दातों का दर्द, फेफड़ों के रोग, हृदय रोग, रक्त संचार के रोग, हाई ब्लड प्रेशर, आमाशय के रोग, स्प्लीन के रोग, जिगर के रोग, मधुमेह (शुगर), गुर्दों के रोग, पित्ताशय, पाचन तंत्र के रोग, बड़े आंत के रोग, भूख बढ़ाना, आंतों के रोग, अपेंडिक्स, मूत्र तंत्र के रोग, साइटिका, प्रजनन अंगों के रोग, काम शक्ति बढ़ाना, जोड़ों का दर्द, टांगों का दर्द, एड़ियों का दर्द, बवासीर, कमर का दर्द, कोहनी का दर्द, कंधे का दर्द, टॉन्सिल, हार्मोन्स संतुलन, वजन घटाना, थायराइड ग्रंथि के रोग, पैराथायराइड ग्रंथि रोग जैसे तमाम बीमारियों का इलाज यहां पर किया जाता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही