Search

नेताओं के लिए आफत बना फोटो खिंचवाना

Satya Sharan Mishra Ranchi: झारखंड में नेताओं के लिए फोटो खिंचवाना इन दिनों आफत बन चुका है, क्योंकि आजकल तस्वीरें बोलने लगी हैं. जमाना इंटरनेट का है सो किसी भी कंट्रोवर्सियल तस्वीर के वायरल होने में देर नहीं लगती. खास कर जब मामला बड़े नेताओं का हो. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर नये चुने गये विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कई नेताओं की तस्वीरें हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. कुछ नेताओं की पुरानी तस्वीरें भी वर्तमान राजनीतिक हालत में वायरल होने से सनसनी फैल जा रही है. आइये देखते हैं किस-किस नेता ने फोटो खिंचवाकर आफत मोल ली है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
IAS पूजा सिंघल प्रकरण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की एक तस्वीर वायरल हुई है. रघुवर के कट्टर विरोधी विधायक सरयू राय ने ट्विटर पर यह तस्वीर डाली है. यह तस्वीर एक विवाह समारोह की है, जिसमें पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी की रडार पर आये प्रेम प्रकाश के साथ रघुवर दास दिख रहे हैं. इससे पहले रघुवर दास की एक और तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसमें वे उग्रवादी संगठन के सरगना राजू साव के साथ दिखे थे. इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हुए थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/1-53.jpg"

alt="" width="600" height="405" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/2-38.jpg"

alt="" width="700" height="400" /> हाल ही में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. इस तस्वीर में दीपक प्रकाश साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के साथ नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर तब वायरल हुई जब विभूति कुमार पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी के द्वारा तलब किये गये. तस्वीर सामने आने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह मॉर्फ तस्वीर है. उनकी छवि खराब करने के लिए तस्वीर से छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है, लेकिन 5 दिन के अंदर ही यह साफ हो गया कि तस्वीर ओरिजनल है. विभूति कुमार की पत्नी ने अपने फेसबुक पर यह तस्वीर पिछले साल चित्रगुप्त पूजा के दिन शेयर की थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/3-29.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे की भी एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वे घोटाले के आरोपी यूएस अवस्थी के साथ दिख रहे हैं. जेएमएम की ओर से यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा गया है कि निशिकांत दुबे की शिकायत पर ही सीबीआई ने 684 करोड़ के रिश्वत घोटाले में IFFCO के एमडी यूएस अवस्थी पर एफआईआर की थी, लेकिन घोटाले की शिकायत करने के बाद निशिकांत ने घोटालेबाज अवस्थी से दोस्ती कर ली. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/4-24.jpg"

alt="" width="1280" height="724" /> इससे पहले हाल ही में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की तस्वीर पूर्व सीएम रघुवर दास के साथ वायरल हुई थी. रघुवर बीजेपी और बन्ना कांग्रेस के नेता हैं. दोनों में वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन दोनों की गलबहिया डाले जो तस्वीर वायरल हुई उसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हुए. यह तस्वीर तब सामने आयी जब बन्ना गुप्ता ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कह दिया कि सीएम हेमंत सोरेन कांग्रेस को डुबाना चाहते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/5-24.jpg"

alt="" width="757" height="491" /> मंत्री बन्ना गुप्ता की एक और तस्वीर वायरल हुई विधायक सरयू राय के साथ. इस तस्वीर में बन्ना गुप्ता सरयू राय के पांव छूते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर तब सामने आई जब सरयू राय बन्ना गुप्ता के खिलाफ कोरोना प्रोत्साहन राशि लेने के मामले को लेकर खूब आग उगल रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/6-20.jpg"

alt="" width="613" height="922" /> पूर्व मंत्री योंगेंद्र साव की भी एक तस्वीर वायरल हुई थी उग्रवादी संगठन के सरगना राजू साव के साथ. इस तस्वीर के कारण योगेंद्र साव की मंत्री की कुर्सी भी चली गई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/7-20.jpg"

alt="" width="680" height="490" /> हाल ही में झारखंड में सरकार गिराने की साजिश का मामला सामने आया था. इस मामले में गिरफ्तार किये गये अमित सिंह के साथ कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की भी तस्वीर वायरल हुई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/8-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//