Search

 
 
 

लालू यादव के तंज पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर आरंभ किया मोदी का परिवार... अभियान

 
तेलंगाना में  पीएम ने कहा, मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है...  New Delhi :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना परिवार ना होने को लेकर कटाक्ष किये जाने के अगले दिन सोशल मीडिया पर मोदी का परिवार अभियान शुरु कर दिया. इस अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने अपने एक्स प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिखा.                नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं : लालू प्रसाद  

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चौकीदार चोर है के नारे के जवाब में भाजपा ने मैं भी चौकीदार अभियान चलाया था. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था. उन्होंने कहा था, अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं. वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं. हिंदू परंपरा में बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए. जब मोदी की मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया.

भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण में आकंठ डूबे इंडी गठबंधन के नेता बौखला गये हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने  लालू यादव के इस आरोप पर आज सोमवार को पलटवार किया %E
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही