Search

 
 
 

अंजुमन फरोग-ए-उर्दू का प्रतिभा सम्मान समारोह नौ जून को

 
Balumath (Latehar) :    बालूमाथ के प्रतिष्ठित मौलाना डॉ इकबाल नैयर कासमी की स्मृति में इस साल भी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. अंजुमन फरोग-ए-उर्दू आगामी नौ जून को शहर के होटल कजरीया में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को सम्मान देंगे. इस समारोह में लातेहार जिला के वैसे छात्रों को सम्मानित किया जायेगा, जिसने मैट्रिक या इंटरमीडिएट में उर्दू विषय में 60 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर प्राप्त किया हो. अंजुमन फरोग-ए-उर्दू बालूमाथ के इंचार्ज हाफिज अल्फातेह इकबाल ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्य के प्रतिष्ठित उर्दू अदब के विद्वान शामिल होकर छात्रों के समक्ष उर्दू विषय की खूबसूरती पर व्याख्यान देंगे. छात्रों की करियर काउंसिलिंग भी की जायेगी. उन्होंने छात्रों से उक्त सम्मान समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन तय समय में करवाने और भाग लेने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही