Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रिजली विद्यालय में टैलेंट हंट ओलंपियाड प्रतियोगिता एवं ओपन डे का आयोजन, पुरस्कार पाकर खिल उठे चेहरे

Advertisement
Advertisement
  • प्रतियोगिताओं से आईक्यू बढ़ाने का मिलता है अवसर : श्रेया
  •  एलकेजी से पांचवी कक्षा तक के 150 बच्चों ने लिया भाग
  • छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी
Koderma : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा के द्वारा टैलेंट हंट ओलंपियाड प्रतियोगिता एवं ओपन डे का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के एलकेजी से पांचवी कक्षा तक के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. एलकेजी एवं यूकेजी कक्षा के बच्चों के लिए ऑब्जेक्टिव प्रश्न और प्रथम से पांचवी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए मल्टीपल चॉइस प्रश्न थे. इससे पूर्व अपने स्वागत संबोधन में ग्रिजली विद्यालय की उप प्राचार्य अंजना कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधन के बीच सामंजस्य स्थापित करने में मददगार साबित होते हैं. वहीं प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को एक्सपोजर एवं आईक्यू बढ़ाने का एक शानदार अवसर मिलता है. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. संस्कृति एवं ग्रुप के द्वारा स्वागत गान, रिद्धि एवं ग्रुप के द्वारा स्वागत नृत्य, आदित्य एवं ग्रुप के द्वारा योगा नृत्य, आरोही एवं ग्रुप के द्वारा समूह नृत्य, प्राइमरी के बच्चों के द्वारा कविता पाठ, स्किट ओन फूड, फॉरेस्ट आवर रियल वेल्थ, स्टोरी नरेशन की प्रस्तुति दी गई. वहीं विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रिजली विद्यालय के प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक पंकज उपाध्याय, स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर सुनील साव कार्यक्रम प्रभारी अभिजीत आनंद, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में मंच संचालन छात्रा अनन्या राज कश्यप एवं रागिनी ने संयुक्त रूप से किया.

हर वर्ग के विजेताओं को दी गई स्पोर्ट्स साइकिल

इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से अर्पिता शर्मा, कक्षा यूकेजी से भाव्या कुमारी, कक्षा प्रथम से कृतिका कुमारी, कक्षा द्वितीय से सत्यम राज, कक्षा तृतीय से वंश केडिया, कक्षा चतुर्थ से मिस्बाह उल हक एवं कक्षा पांचवी से उज्जवल कुमार कश्यप विजेता बने. सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप स्पोर्ट्स साइकिल दी गई. इस अवसर पर ग्रिजली विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपसिमे, अविनाश सेठ, शुभा कपसिमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या नीरजा, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लड्ढा, उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, कोषाध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, सदस्य श्वेता, नेहा जैन, मिनी हिसारिया, स्नेहा खेतान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : राममय">https://lagatar.in/ayodhya-city-becomes-filled-with-ram-decoration-of-lord-shri-ram-begins/">राममय

हुई अयोध्या नगरी, प्रभु श्रीराम का श्रृंगार शुरू, मेहमानों का आने का सिलसिला जारी, आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा में नहीं होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही