Search

 
 
 

नहीं बनी बात, वार्ता विफल, हड़ताल पर अड़े जुडको कर्मी

 
Ranchi : जुडको के पदाधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी रही. हड़ताल के कारण शहरी विकास की योजनाओं की गति धीमी हो गई है. जुडको कर्मी वेतन और मानदेय में बढ़ोत्तरी को लेकर हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण फाइलों की रफ्तार भी धीमी हो गई है. सोमवार को जुडको के पदाधिकारियों व कर्मियों ने नगर विकास मंत्री हफीजुल अंसारी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया. मुलाकात के बाद जुडको के कर्मियों ने बताया कि मंत्री की ओर से कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला. इस कारण हड़ताल पर डटे रहने का फैसला लिया गया. इसे भी पढ़ें -IAS">https://lagatar.in/big-relief-to-ias-manjunath-bhajantri-from-high-court-fir-filed-by-nishikant-dubey-canceled-from-high-court/">IAS

मंजूनाथ भजंत्री को हाईकोर्ट से बड़ी राहत बरकरार, निशिकांत दुबे द्वारा दर्ज FIR हाईकोर्ट से रद्द

इन योजनाओं का काम हो रहा प्रभावित

- कांटाटोली फ्लाईओवर, रांची शहर में रविंद्र भवन (टाउन हॉल) और ट्रांसपोर्ट नगर योजना - हजारीबाग और देवघर सेप्टेज का उद्घाटन सितंबर में होना है, पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा. - गुमला-सिमडेगा नगर परिषद में फिस्कल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का काम 31 अगस्त तक पूरा करना है. -शहरी आजीविका मिशन के कार्यों को 30 सितंबर तक पूरा करना है. - एरिया लेबल फेडरेशन के शत-प्रतिशत लक्ष्य को 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करना है. - पीएम आवास योजना शहर के छत स्तर तक बने घरों को 31 अगस्त तक पूरा कराना है. इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-arjun-munda-babulal-and-sanjay-seth-continue-to-get-relief-from-high-court/">पूर्व

CM अर्जुन मुंडा, बाबूलाल व संजय सेठ को हाईकोर्ट से राहत बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही