Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमाड़: आजसू ने मनाया शहीद निर्मल महतो का जन्मदिन

Advertisement
Advertisement
Tamar: तमाड़ में शनिवार को आजसू ने शहीद निर्मल महतो का 71वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन धारण कर उन्हें याद किया. कार्यकर्ताओं ने भुइयांडीह चौक स्थित निर्मल महतो की बनी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने बैठक की. बैठक में रांची जिला परिषद प्रमुख सुकरा मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आजसू पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा. महागठबंधन की फेल सरकार के कारण राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसे भी पढ़ें-  गुरुद्वारा">https://lagatar.in/in-gurdwara-lakhpat-sahib-modi-said-guru-tegh-bahadur-taught-how-to-fight-with-terror-religious-fanaticism/">गुरुद्वारा

लखपत साहिब में मोदी ने कहा, गुरु तेग बहादुर ने सिखाया, आतंक-मजहबी कट्टरता से कैसे लड़ा जाता है         

पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना पड़ेगा

जिला परिषद प्रमुख ने कहा कि ग्रामीणों को अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह मानकी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने के लिए महाजनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना पड़ेगा. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सह तमाड़ सह प्रभारी श्याम महतो, जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण मुंडा, बुंडू प्रमुख परमेश्वरी सांडिल, झारखंड आंदोलनकारी नेता देवनाथ महतो, तमाड़ पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, रमाकांत महतो और  दिलेश्वर महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  गुरुपर्व">https://lagatar.in/modi-said-on-gurpurab-we-ended-the-long-wait-for-kartarpur-corridor/">गुरुपर्व

पर बोले मोदी – हमने खत्म किया करतारपुर कॉरिडोर का लंबा इंतजार         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही