Search

 
 
 

तमाड़ : दिउड़ी मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

 
Tamar : प्रखण्ड सभागार में दिउड़ी मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अजय साव ने किया. बैठक में दिउड़ी मंदिर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें मुख्य रूप से दिउड़ी मंदिर परिसर में कार्यालय भवन का निर्माण, मंदिर का रंग रोगन, सीसीटीवी लगवाना. तड़ित चालक लगवाना शामिल है. दिउड़ी मंदिर ट्रस्ट समिति का बोर्ड लिखवाना, मंदिर परिसर की समुचित साफ़ सफाई, प्रति माह दान पेटी खोलकर हिसाब किताब रखना के साथ ही कार्यालय सचिव अरुण कुमार शांडिल्य का कार्य विस्तार के साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अजय साव के अलावे ट्रस्ट के सचिव अंचलाधिकारी विमल सोरेन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो,थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, राजा सत्येंद्र नाथ शाहदेव, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा, मुखिया हरिश्चन्द्र सिंह मुण्डा  मुख्य पाहान सीताराम मुण्डा, मनोज पंडा,पंचायत समिति सदस्या आमलेशा, सहायक अभियंता आदित्य नाग सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें- किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-orientation-program-of-anganwadi-workers-organized-in-noamundi-block/">किरीबुरू

: नोवामुंडी प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही