Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमाड़ : साल के पहले दिन माता दिवड़ी के दर्शन को उमड़ी भीड़, देर रात से ही पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement
Tamar : तमाड़ स्थित दिवड़ी मंदिर में सोलह भुजी माता के दर्शन को लेकर साल के पहले दिन गहमागहमी रही. शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी. तड़के तीन बजे मन्दिर के कपाट खुलने तक अनुशासित ढंग से लम्बी कतारों में हो खड़े थे. मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नरसिंह पांडा और पंडित मनोज पांडा ने बताया कि दिनभर में करीब पचास हजार से अधिक महिला-पुरुष भक्तों ने दिवड़ी माता के दर्शन किये. नव वर्ष में मौज मस्ती पर आस्था और विश्वास भारी रहा. इस दौरान झारखंड के दूसरे कई जिले के श्रद्धालुओं ने दिवड़ी मंदिर में विधि-विधान अनुसार पूजा-अर्चना कर माता से मन वांछित आशीर्वाद मांगा. वहीं इन दिनों सूबे में कोरोना के बढ़ते पीड़ितों की संख्या के बाद भी भक्त बेपरवाह नजर आये. इस बीच मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था  की गयी थी. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-crowd-of-devotees-gathered-in-temples-on-new-year/">पलामू

: नव वर्ष पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व एसडीएम ने  किया माता का दर्शन 

दिवड़ी मन्दिर में बुंडू अनुमंडल के पूर्व एसडीएम उत्कर्ष गुप्ता ने भी माता का दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इससे पहले उन्होंने मन्दिर की परिक्रमा की. इस दौरान एसडीएम ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा पुलिस की मजबूत घेराबन्दी पर संतोष जाहिर करते हुए थानेदार दीपक कुमार सिंह की के कार्यों को सराहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही