Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमाड़ पुलिस ने गांजे की फसल को किया नष्ट

Advertisement
Advertisement
Tamar: 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने गुरुवार को तमाड़ के लुंगटू और पापिरदा गांव व आसपास क्षेत्र में अवैध गांजे की फसल को नष्ट किया. तमाड़ पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त अभियान में जवानों ने एक एकड़ में लगे गांजे की फसल को नष्ट किया. सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार यादव ने बताया कि तमाड़ पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि लुंगटू व पापिरदा गांव एवं पास के खाली पड़े भूखण्डों में ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है. इसे भी पढ़ें-  बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bjp-burnt-effigy-of-punjab-chief-minister/">बेरमो

: भाजपा  ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला         

कृषकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी

कहा कि इस सूचना के पश्चात पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए एक एकड़ से अधिक जमीन पर लगाए गांजे की फसल को समूल नष्ट कर दिया. इसमें संलिप्त कृषकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. नशे के कारोबारी नक्सल क्षेत्र के किसानों को बरगला कर अफीम और गांजे की खेती करवाते हैं. वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस की पहुंच से दूर किसान भी फायदा उठा कर वृहद पैमाने पर खेती करते हैं. लेकिन नक्सल अभियान में लगे केन्द्रीय पुलिस बलों के द्वारा अफीम और गांजे की खेती पर कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें-   रामगढ़">https://lagatar.in/bjym-took-out-torch-procession-in-ramgarh-protested/">रामगढ़

में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, विरोध प्रदर्शन किया        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही