Search

 
 
 

तमाड़ : सनराइजर हैदराबाद के स्टार क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी  ने पूजा अर्चना कर दिवड़ी मां का आशीर्वाद लिया

 
Arvind singh Tamar : आईपीएल में सनराइजर हैदराबाद की टीम के स्टार क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी शनिवार को तमाड़ स्थित  दिवड़ी मंदिर पहुंचे. राहुल त्रिपाठी ने सपरिवार दिवड़ी माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. करीब आधे घंटे तक मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नरसिंह पांडा ने उनकी विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना कराई. मंदिर में क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी के आने की जानकारी पर तमाड़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जब महेंद्र सिंह धौनी दिवडी मंदिर पूजा करने आते हैं तो यही नजारा देखने को मिलता है. उल्लेखनीय है कि देश के सफल कप्तान रहे  महेंद्र सिंह धौनी की तरह राहुल त्रिपाठी का रिश्ता भी झारखंड की राजधानी रांची से जुड़ा हुआ है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही