Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु : थलापति विजय की टीवीके के सरकार गठन के रास्ते पर ब्रेक, राज्यपाल ने फिर लौटाया

राज्यपाल ने कहा है कि 118 विधायकों (बहुमत का आंकड़ा) की लिस्ट लेकर आयें.  विजय कल बुधवार को भी राज्यपाल से मिले थे.  खबर है कि राज्यपाल थलापति विजय के दावों और नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं. राज्यपाल बहुमत के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर चाहते हैं.
Advertisement
Advertisement

Chennai : तमिलनाडु में थलापति विजय की टीवीके के सरकार गठन के रास्ते पर ब्रेक लग गया है. आज गुरुवार को फिर अभिनेता से नेता बने विजय को कार्यवाहक राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने लौटा दिया है.

 

राज्यपाल ने कहा है कि 118 विधायकों (बहुमत का आंकड़ा) की लिस्ट लेकर आयें.  विजय कल बुधवार को भी राज्यपाल से मिले थे.  खबर है कि राज्यपाल थलापति विजय के दावों और नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं. राज्यपाल बहुमत के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर चाहते हैं.


 
दरअसल कल अभिनेता से नेता बने विजय को राज्यपाल ने बुलाया था ताकि यह जान सकें कि क्या उनके पास राज्य में स्थिर सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या है,

 

 बता दें कि  विधानसभा चुनाव में टीवीके 234 में से 108 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके प्रमुख विजय और तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के बीच हुई बैठक काफी अहम मानी जा रही थी.

 

लेकिन राज्यपाल टीवीके के नंबर गेम को लेकर संतुष्ट नहीं हुए. कांग्रेस द्वारा समर्थन किये जाने से  टीवीके के खाते में पांच और सीटें  जुड़ गया है, लेकिन फिर भी सरकार बनाने के लिए अभी भी छह सीटों की कमी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही