Search

 
 
 

तमिलनाडु : थलापति विजय की सरकार बनने के आसार, तीसरी बार राज्यपाल से मिलेंगे, VCK और वामदलों का मिला समर्थन

अहम खबर है कि VCK,CPI और CPM विजय को समर्थन देने पर सहमत हो गये हैं. इन सभी दलों के 2-2 विधायक चुने गये हैं. कांग्रेस पहले ही TVK का  समर्थन कर चुकी है. यानी बहुमत का आंकड़ा पूरा हो गया है.
 

 Chennai :  तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी TVK की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं.  फिल्म अभिनेता और TVK चीफ  विजय आज शाम 4:30 बजे तीसरी बार लोकभवन में गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर से मिलेंगे.

 

बता दें कि दो बार  सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद TVK चीफ विजय की गवर्नर से यह तीसरी मुलाकात होगी. राज्यपाल ने गुरुवार को दूसरी बार TVK प्रमुख विजय के सरकार बनाने का दावा खारिज कर दिया था.

 

कहा था कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही लोकभवन आयें. सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया था कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए नहीं बुलायेंगे

 

अहम खबर है कि VCK,CPI और CPM विजय को समर्थन देने पर सहमत हो गये हैं. इन सभी दलों के 2-2 विधायक चुने गये हैं. कांग्रेस पहले ही TVK का  समर्थन कर चुकी है. यानी बहुमत का आंकड़ा पूरा हो गया है.

 

इसी बीच खबर आयी है कि DMK और AIADMK के बीच गठबंधन की तैयारी है, इसकी भनक लगते ही  TVK ने कहा कि अगर दोनों द्रविड़ पार्टियां सरकार बनाने का दावा पेश करती हैं, तो पार्टी(TVK )के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे.

 

बता दें कि TVK समर्थकों ने  आज शुक्रवार सुबह लोकभवन के सामने नारेबाजी की.  पुलिस ने उन्हें  हिरासत में लिया है.
 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही