Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु : चेन्नई में संपूर्ण लॉकडाउन, कई राज्यों ने बढ़ाई पाबंदियां

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है. जिसे देखते हुई कई राज्यों ने कई तरह की पाबंदियां लगायी है. इसी बीच तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच  चेन्नई में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. वहीं अन्य राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू , स्कूल-कॉलेज बंद, वर्क स्पेस को आधा करना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों की सीमित संख्या करने जैसे कई कदम उठाये है. सभी राज्य अपने प्रदेश के कोरोना मामलों को देखते हुए अलग- अलग गाइडलाइन जारी कर रहे है. इसे भी पढ़ें - 2022">https://lagatar.in/the-stock-market-had-a-good-move-in-the-first-week-of-2022-the-market-cap-of-bse-increased-by-6-point-34-crores/">2022

के पहले सप्ताह शेयर बाजार की अच्छी रही चाल, बीएसई का मार्कट कैप 6.34 लाख करोड़ बढ़ा

सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेगी

बता दें कि पूरा देश ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट से डरा हुआ है. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 50 हजार कोरोना के मामले आये है. तमिलनाडु में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की चेन तोड़ने के लिए रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है. रविवार को वीकेंड लॉकडाउन इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा. बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है. तमिलनाडु में रविवार को सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि खुले रहेंगे.इसके अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगे. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. मास्क न लगाने पर जुर्माना देना होगा. रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी होगी. मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे. साप्ताहिक बंदी के साथ ही नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/the-spg-commandos-engaged-in-the-security-of-pm-modi-have-the-great-destroyer-fn-2000-assault-rifle-and-p90-submachine-gun/">पीएम

मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडो के पास होती है महाविनाशक एफएन-2000 असॉल्‍ट राइफल और पी90 सबमशीन गन

दिल्ली सरकार ने भी कर्फ्यू लगाया है

बता दें कि दिल्ली सरकार ने भी शुक्रवार रात से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवा खुली रहेगी. जरूरी काम से बाहर जाने वालों को ई-पास लेना होगा. कोरोना के मरीजों को 14 दिनों के आइसोलेशन की जगह सिर्फ सात दिनों तक ही होम आइसोलेशन में रहना होगा. सरकारी दफ़्तर में ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. प्राइवेट दफ़्तर 50 फीसद क्षमता के साथ काम करेंगे. इसके अलावा दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. स्कूल, सिनेमाघर, जिम, ऑडिटोरिटयम, एसेंबी हॉल, वाटर पार्क बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ें -आदित्‍यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-police-warns-those-who-roam-unnecessarily-late-at-night-and-open-shops-people-are-not-following-the-corona-guide-line/">आदित्‍यपुर:

देर रात घूमनेवालों व दूकान खोलने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी, गाइड लाइन नहीं मान रहे लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही