Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु : कांग्रेस नेता की बदजुबानी, कहा, सत्ता में आयेंगे तो राहुल गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले जज की जबान काट लेंगे

Chennai : तमिलनाडु में जब हम सत्ता में आयेंगे तो राहुल गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले जज की जबान काट लेंगे. तमिलनाडु के कांग्रेस नेता मणिकंदन द्वारा सूरत कोर्ट के जज को जबान काट लेने की धमकी दिये जाने पर हड़कंप मच गया है. मणिकंदन डिंडिगुल जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं. खबरों के अनुसार मणिकंदन ने जज को धमकी 6 अप्रैल को पार्टी की तरफ से आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में दी. इसे पूर्व भाजपा और मौजूदा AIADMK सदस्य निर्मल कुमार ने शुक्रवार को शेयर किया.

जज किसके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं?... जिन्होंने हमें आजादी दिलाई?

मणिकंदन ने कहा कि जज किसके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं?... जिन्होंने हमें आजादी दिलाई?... हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये गये आंदोलन के कारण जज आजादी से अपने फैसले सुना पा रहे हैं. मणिकंदन ने इस क्रम में भाजपा को देश से उखाड़ फेंकने की बात भी कही. कहा कि आप सोच रहें हैं कि लोग चुप हैं लेकिन वो ऑब्जर्व कर रहे हैं. लोग साथ आ रहे हैं. लोग जल्द ही भाजपा को उखाड़ कर देश के बाहर फेंक देंगे.

मणिकंदन के खिलाफ IPC की 153B के साथ 2 अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

मामले का तह में जायें तो सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम की मानहानि वाले मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद वे लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये गये. जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में मणिकंदन के खिलाफ IPC की 153B के साथ 2 अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. बयान को लेकर जांच अभी जारी है.

भाजपा ने कहा, इस मामले में राहुल की जवाबदेही तय हो

मणिकंदन के बयान को लेकर भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस नेता की तरफ से न्यायपालिका को धमकी देने के मामले में राहुल गांधी की जवाबदेही तय की जानी चाहिए. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, आज अगर राहुल गांधी को सजा हुई है तो उन्हें आत्मावलोकन करना चाहिए. सजा उनके कृत्य के कारण हुई है, इसमें भाजपा कहां से आती है?

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि कांग्रेस न्यायपालिका को धमका रही है 

केंद्रीय कानून मंत्री  किरेन रिजिजू  ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि कांग्रेस न्यायपालिका को धमका रही है.  आपातकाल से पहले भी कांग्रेस के लोगों ने न्यायपालिका पर हमला बोला था.  वे अब भी ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे निराश हैं. हम संविधान में विश्वास करते हैंय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही